Punjab Govt AD
HomeHimachalगाड़ियों वाले पैदल चलने वालों का रखें ध्यान- एसएचओ बंगाणा

गाड़ियों वाले पैदल चलने वालों का रखें ध्यान- एसएचओ बंगाणा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
– बिना लाइसेंस वाले युवाओं को अकेले गाड़ी चलाने न दें
ऊना/सुशील पंडित:जिले में बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर बंगाणा थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बुधवार को ट्रैफिक नियमों को लेकर एक जागरुकता अभियान चलाया। उन्होंने बंगाणा टैक्सी चालकों के साथ एक गोष्ठी में कहा कि गाड़ी चालकों को सड़क पर चल रहे पैदल यात्रियों का खास ध्यान रखना चाहिए। चालक जब नशे में गाड़ी चलाता है तो वह पूरी तरह ड्राइविंग पर ध्यान नहीं दे पाता। वर्षों के शोध कहते हैं कि दुनिया के 90 प्रतिशत से अधिक सड़क हादसे मानवीय भूल के कारण होते हैं। अर्थात किसी न किसी की गलती से हादसे होते हैं।

यदि हम गलतियों को दोहराना बंद कर दें तो हमारी सड़कें सभी के लिए सुरक्षित हो जाएंगी। मानवीय भूलों में शराब पीकर, तय सीमा से अधिक गति पर और लापरवाही से गाड़ी चलाना शामिल है। बहुत बार ऐसा होता है कि 18 वर्ष की कम आयु वाले युवा मोटर गाड़ियां चलाते हुए पकड़े जाते हैं। उनके माता पिता को भी सोचना चाहिए कि उनका जवान बच्चा अभी गाड़ी चलाने के योग्य नहीं है। वह तेज रफ्तार से अभिभूत होकर गलती कर सकता है। उस गलती का खामियाजा कई बार परिवारों के चिराग बुझा देता है। इसलिए माता पिता स्वयं जिम्मेदारी उठाएं और अपने किशोर बच्चों को अकेले वाहन न चलाने दें।

उन्हें अच्छे से अपनी निगरानी में लर्निंग लाइसेंस बनवाकर ही गाड़ी थमाएं। इससे उन्हें भी जिम्मेदारी का एहसास होगा और वे भी ट्रैफिक नियमों को गंभीरता से लेंगे। अनिल उपाध्याय ने नशे के प्रति भी कुटलैहड़ टैक्सी यूनियन में उपस्थित चालकों और स्कूल कॉलेज के छात्रों को सचेत किया। उन्होंने कहा कि नशे के कारण छोटी उम्र में ही नौजवान इस अनमोल जीवन को नर्क में धकेलना शुरू कर देते हैं। यदि बंगाणा में कहीं भी नशे का कारोबार हो रहा है तो उसमें स्थानीय निवासियों और दुकान व होटल कारोबारियों को चौकन्ना होना पड़ेगा।

कोई भी व्यक्ति नशे के सौदागरों की जानकारी बंगाणा थाने में दे सकता है। जो भी ऐसी जानकारी देता है उसका नाम गुप्त रखा जाता है। किसी भी सामाजिक बुराई का खात्मा अकेले शासन प्रशासन द्वारा नहीं किया जा सकता। इसमें जनता की भागीदारी भी आवश्यक होती है। इस मौके पर स्थानीय प्रधान विजय शर्मा, चालक बलबीर सिंह, रंजीत सिंह, राजेंद्र सोनी, सुखदेव, लकी शर्मा, पंकज, स्वर्ण सिंह, राज कुमार, रनिया राम, नरेश कुमार के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -