तथा कोरोना के बाद वर्ष 2023 में पहली बार इस परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें प्रदेश भर के 23534 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था तथा 17524 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस परीक्षा में प्रदेश स्तर पर क्रमशः 31000,21000,15000 व 5000 के पाँच सांत्वना पुरस्कार प्रदेश स्तर पर वितरित किये। इसी के साथ ऊना जिला में इस परीक्षा में 1368 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया था व 1208 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में ऊना जिला में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। जिला ऊना में GSSS भद्रकाली स्कूल के जतिन वर्तिया प्रथम स्थान पर रहे।
द्वितीय स्थान पर DAV स्कूल ऊना के प्रथित व तृतीय स्थान Girls स्कूल ऊना की प्राची शर्मा ने झटका है | जिला भर में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले इन छात्रों को विद्यार्थी परिषद ऊना जिला भी जिला स्तर पर 11000,7100 व 5100 के नकद पुरस्कारों के साथ सम्मानित किया गया। इसी के साथ महर्षि विद्या मन्दिर से अन्विता कालिया, स्कॉलर युनिफाइड से स्वाति शर्मा, स्वदेश मेमोरियल स्कूल से रुद्राक्ष, GSS बॉयस स्कूल ऊना से हार्दिक चौहान, GSS स्कूल चौकी मनियार से प्रतिक्षा चौधरी व द मास्टर टूटोरियल डी डी एम से ध्रुव को एक एक हज़ार के पाँच सांत्वना पुरस्कार दिये गए।
