Punjab Govt
HomeHimachalचिंतपूर्णी क्षेत्र में मिला बमनुमा वस्तु का टुकड़ा, लोगों को सतर्क रहने...

चिंतपूर्णी क्षेत्र में मिला बमनुमा वस्तु का टुकड़ा, लोगों को सतर्क रहने की अपील, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना-सुशील पंडित: भारत-पाक के बीच तनाव लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर के बाद अब हिमाचल प्रदेश भी संभावित आतंकी खतरे के निशाने पर है। पाकिस्तान के साथ चल रहे संघर्ष के बीच बार्डर एरिया में रात के समय खतरा बढ़ गया है। जिला ऊना के गगरेट और चिंतपूर्णी के क्षेत्र में मिसाइल का एक टुकड़ा मिला है। मिली जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी में बीती रात को पाकिस्तान ने मिसाइल से हमले की कोशिश की, लेकिन भारत के एयर डिफेंस ने इसे डिफ्यूज कर दिया।

9 और 10 मई की रात लगभग 1:30 बजे ऊना जिले के अंब उपमंडल के तहत भरवाईं क्षेत्र के बेहड़ भटेड़ गांव में गैर-आबादी वाले क्षेत्र में बमनुमा वस्तु का एक संदिग्ध टुकड़ा गिरा। स्थानीय नागरिकों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। प्रारंभिक निरीक्षण में यह टुकड़ा निष्क्रिय प्रतीत हो रहा है तथा इससे किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अभी विशेषज्ञ टीम की ओर से गहन जांच की जा रही है। प्रशासन का सभी नागरिकों से अनुरोध है कि संयम और शांति बनाए रखें, किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें, और केवल अधिकृत एवं प्रमाणिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

डीसी ऊना जतिन लाल ने कहा कि जो संदिग्ध धातु का टुकड़ा पाया गया है जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। आर्मी के बाद यह सूचना पहुंचा दी गई है। लोगों से अपील है कि किसी भी तरह का कोई पेनिक ना बनाया जाए। प्रशासन पुरी तरह से अलर्ट है जो अपनी कार्रवाई कर रहा है। अगर आगे भी किसी भी तरह की कोई सूचना मिलती है तुरंत नजदीकी थाना, सरपंचों या प्रशासन को अवगत करवाया जाए, ताकि तुरंत एक्शन लिया जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -