Punjab Govt AD
HomeHimachalसुपरिंटेंडेंट मीता राम 35 वर्ष की सेवा उपरांत हुए सेवानिवृत्त

सुपरिंटेंडेंट मीता राम 35 वर्ष की सेवा उपरांत हुए सेवानिवृत्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बद्दी / सचिन बैंसल :  बद्दी वार्ड नंबर एक के निवासी मीता राम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला में 35 वर्ष की सेवा उपरांत शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। मीता राम ने बताया कि वह 1988 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में बतौर लिपिक भर्ती हुए थे।  विभिन्न कार्यालयों व शाखाओं में कार्य करते हुए प्राधिकरण की पंचकूला स्थित सेक्टर 8, डिवीजन एक से सुपरिंटेंडेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए है। इस अवसर पर कार्यालय में उनके सम्मान मे एक बहुत ही गरिमापूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मीता राम ने बताया कि उन्होंने अपने सेवाकाल में उन्हें उच्च अधिकारियों द्वारा जो भी कार्य दिया गया उन्होंने पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा किया। विदाई समारोह के दौरान इनके द्वारा की गई सेवाओं की सभी मौजूद उच्च अधिकारियों ने सराहना की। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता रोहतास हुडा, एसडीई कैलाश काला, कनिष्ठ अभियंता अशोक कुमार सत्या वान, सेक्शन ऑफिसर  बलराज सिंह, सतिंदर सिंह व अन्य गणमान्य अधिकारी व कर्मचारी  मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -