HomeNationalचलते Show में युवक की अजीब हरकत से डरी Sunanda Sharma, चिल्लाकर...

चलते Show में युवक की अजीब हरकत से डरी Sunanda Sharma, चिल्लाकर स्टेज छोड़ी, कार्यक्रम हुआ Cancel, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गाजियाबादः पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के गाजियाबाद में लाइव शो दौरान एक अजीब घटना हो गई जिसके चलते शो को कैंसिल करना पड़ा। दरअसल, 3 अप्रैल की रात आरकेजीआईटी कॉलेज में चल रहे शो के दौरान अचानक एक युवक स्टेज पर चढ़ गया और उन्हें छूने की कोशिश करने लगा और उनके पैरों में गिर पड़ा। अचानक हुई इस घटना से सुनंदा घबरा गईं। जैसे ही युवक ने उन्हें छुआ, वह जोर से चीखीं और भागकर स्टेज के पीछे चली गईं। माइक ऑन होने की वजह से उनकी चीख साफ सुनाई दी, जिससे माहौल अफरा-तफरी में बदल गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

युवक करीब 2 मिनट तक स्टेज पर रहा और शाहरुख खान के सिग्नेजर स्टाइल में बाहें फैलाकर स्टूडेंट्स की तरफ देखने लगा। आवाज सुनते ही पुलिस तुरंत स्टेज पर पहुंची और युवक को वहां से हटाया। बाउंसरों ने भी उसे पकड़कर स्टेज से नीचे उतारा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक उसी कॉलेज का छात्र है। इस घटना के बाद सुनंदा इतनी डर गईं कि दोबारा स्टेज पर नहीं लौटीं। नीचे मौजूद लोग उन्हें वापस बुलाते रहे, लेकिन उनकी टीम ने शो को बीच में ही कैंसिल करने का फैसला लिया। शो रद्द होने की घोषणा के बाद छात्र निराश होकर वापस लौट गए।

बताया जा रहा है कि सुनंदा ने अभी स्टेज पर आकर 2 से 3 सॉन्ग गाकर माहौल बनाया ही था कि इसी दौरान स्टेज के नीचे से लड़के वीडियो बनाने लगे और सेल्फियां लेने लगे। सुनंदा का ध्यान गीत गाते हुए साथ-साथ में दर्शकों को गुनगाने पर था। इस बीच एक युवक सिक्योरिटी की नजर से बचता हुआ स्टेज पर पहुंच गया। स्टेज पर आते ही युवक तेजी से सुनंदा की तरफ बढ़ा और उनके करीब पहुंच गया। युवक ने सुनंदा को छूने की कोशिश की। वो उनके पैरों की तरफ तेजी से गिरा, जिससे सुनंदा डर गईं और डर के मारे उसकी चीख निकल गई। सुनंदा की चीख सुनते ही सिक्योरिटी अलर्ट हुई और घेरा बनाकर सिंगर को ले गई। स्टेज पर जैसे ही सिक्योरिटी पहुंची तो युवक भागने लगा। इस पर सिक्योरिटी ने उसे धक्के देकर पहले स्टेज से नीचे उतारा। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गाजिबाद पुलिस के जवान उसे कॉलर से पकड़कर थाने ले गए। जहां युवक से पूछताछ की। पुलिस ने मामला दर्ज किया या नहीं इसके बारे में जानकारी साझा नहीं की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -