मनोरंजन: पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहाँ कॉलेज में परफॉर्म के दौरान अचानक एक छात्र स्टेज पर चढ़ गया और उन्हें छूने की कोशिश करने लगा और उनके पैरों में गिर पड़ा। अचानक हुई इस घटना से सुनंदा घबरा गईं। वह जोर से चीखीं और भागकर स्टेज के पीछे चली गईं। माइक ऑन होने की वजह से उनकी चीख साफ सुनाई दी, जिससे माहौल अफरा-तफरी का बन गया।
अब सिंगर ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि 3 अप्रैल की शाम वह गाजियाबाद के आरकेजीआईटी कॉलेज में लाइव शो के लिए पहुंची। जहाँ तमाम छात्रों की भीड़ जुटी हुई थी। इसी दौरान सिंगर गाने में काफी मगन थी, तभी एक छात्र अचानक स्टेज पर चढ़ कर उनके पैर छूने लगा। इस हरकत से सिंगर डर कर स्टेज से चली गई और शो भी कैंसिल कर दिया।
सिंगर ने दिया बयान कहा
View this post on Instagram
सुनंदा शर्मा ने घटना पर वीडियो जारी कर कहा कि वे गाना गा रही थी, उसका ध्यान कहीं और था और अचानक से स्टेज पर स्टूडेंट आ गया। स्टूडेंट के आ जाने से वे डर गई, सब डर गए। जिस वजह से वो स्टेज से चली गई। सुनंदा ने आगे कहा – ‘ मेरे सुनने में आया है कि स्टूडेंट पर कॉलेज की तरफ से सख्त एक्शन लिया जा रहा है, मैं कॉलेज से दरख्वास्त करती हूँ कि वे स्टूडेंट को माफ़ करदें, मैं भी माफ़ कर चुकी हूँ’। हर किसी का अपना अंदाज है, प्यार जताने का। उस स्टूडेंट का तरीका थोड़ा अलग था। कई बार किसी का प्यार जताने का तरीका गलत हो जाता है।
कॉलेज मैनेजमेंट से की अपील
सिंगर सुनंदा ने कॉलेज मैनेजमेंट से दरख्वास्त करते हुए कहा कि स्टूडेंट के खिलाफ एक्शन न लिया जाएं। वे समझती है कि स्टूडेंट का कोई गलत इरादा नहीं था। उन्होंने स्टूडेंट को भी सलाह देते हुए कहां कि किसी को भी प्यार जताने का, उससे इज्जत देने का एक तरीका होता है। आखिर में उन्होंने अपने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया और उन्हें बेहद प्यार देने के लिए भी धन्यवाद कहा।
Fans ने जम कर किए Comment
फैंस ने इस वीडियो पर जम कर कमेंट किए और प्यार लुटाएं है। एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसे होते है असली कलाकार जो अपने फैंस को माफ़ कर देते है। तभी तो आप सबके दिलों पर राज करते हो’।

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इक ता तेरा नाम पसंद है, दूजी तेरी चा पसंद है’। एक यूजर ने लिखा, ‘बिलकुल राइट बादशाहों’।
