Punjab Govt AD
HomeHimachalUnaकुटलैहड़ में 14 माह में सुक्खू सरकार ने नहीं लगाई विकास की...

कुटलैहड़ में 14 माह में सुक्खू सरकार ने नहीं लगाई विकास की एक भी ईट: भुट्टो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दल बदलू की राजनीति करने वाले हमारे उपर आरोप लगा रहे है। जब कि खुद बड़े आरोपी है। और अब जनता में ईमानदारी का पटका पहन कर लोकप्रियता हासिल करने का ढोंग कर रहे है। यह शब्द कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने कुटलैहड़ भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में जनता को संबोधन में कहे। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हम साफ सुथरी राजनीति पर विश्वास करते है। और हमने राज्यसभा चुनाव में सरेआम भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सुक्खू सरकार के पोलिंग एजेंट को दिखाकर मतदान किया है। फिर हम कहां से धोखेबाज बन गए है। भुट्टो ने कहा कि  कांग्रेस प्रत्याशी से कुटलैहड़ की हमारी माताएं बहनें प्रति माह 15 सौ की गारंटी का हिसाब मांग रही है। क्योंकि हमने जब देखा कि सुक्खू सरकार 14 माह के कार्य काल पूरा होने पर एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई है।

और इस सरकार से 5 वर्ष में एक भी गारंटी पूरी नहीं होगी। और कुटलैहड़ की जनता की पूरी अनदेखी हो रही है। तो हमने सुक्खू सरकार को अलविदा कहना ही मुनासिब समझा। और हमने जो किया। वह धर्म को साक्षी मानकर किया है। भुट्टो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबता जहाज बन चुकी है। और डूबते जहाज के कोई भी सवारी बैठना पसंद नहीं करती है। इसलिए कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव लड़वाने के लिए पैराशूट नेता दिल्ली से लाने पड़ रहे हैं। भुट्टो ने कहा कि 14 माह के कार्यकाल में राज्य के सीएम साहब एक बार भी कुटलैहड़ विस क्षेत्र के दौरे पर नहीं आए ना ही कुटलैहड़ में 14 माह में सुक्खू सरकार ने  विकास की एक भी ईंट नहीं लगवाई, और जैसे ही राज्यसभा चुनाव में सुक्खू सरकार के साथ खेला हुआ। वैसे ही उन्हें कुटलैहड़ के साथ अन्य विधानसभाओं में जाने की याद आ गई। लेकिन अब कुछ नहीं हो सकता हैं। भुट्टो ने कहा कि सुक्खू सरकार या तो भाजपा कार्यकाल में खुलीं संस्थाओं को बंद करके जनता को समस्याओं में डाल सकती है। या फिर झूठ पर झूठ की गारंटी देकर जनता को भ्रमित कर सकती है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि इस बार कुटलैहड़ की जनता भाई अनुराग सिंह ठाकुर को भारी बढ़त से जिताएगी।

मेरी तो घर वापसी हुई,18 वर्ष मैने भी भाजपा में कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में किया है काम
कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि मैंने भी 18 वर्ष लगातार कुटलैहड़ में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में काम किया है। हालांकि कांग्रेस में जाना उस समय परिस्थिति कुछ और थी लेकिन जहां पर कोई मान सम्मान न हो। और जनता की अनदेखी हो,उस पार्टी और सरकार को छोड़ देना चाहिए। और हमने भी बही किया है। भुट्टो ने कहा कि मुझे फिर एक बार कुटलैहड़ की प्रबुद्ध जनता और बड़े स्तर के नेताओं के साथ काम करने और कुटलैहड़ की देवतुल्य जनता की सेवा करने का मौका मिलेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -