डा रेडडी कंपनी ने किया विशेष सहयोग, प्रवासी गरीब लोगों को दिया गया सहारा-विवेक महाजन
बद्दी/सचिन बैंसल: उपमंडल रैडक्रास प्रशासन बददी ने शहर की दो कंपनियों के साथ मिलकर आज स्लम एरिया में रहने वाले गरीब परिवारों को राशन बांटा। भारत की प्रसिद्व सामाजिक संस्था जो कि पैन इंडिया के अधीन कार्य करती है इंडिया फूड बैंकिग नेटवर्क, कैनव्यू ने बददी के निकट अटल चौक झाड़माजरी में ऐसे प्रवासी परिवारों को राशन की 300 किटें प्रदान की जो कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर कर रहे हैं। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) बददी विवेक महाजन ने बताया कि रैड क्रास बददी की देखरेख में यह पुनीत कार्य संपन्न हुआ।
उन्होने कहा कि बददी प्रशासन हमेशा ही सामाजिक संस्थाओं से मिलकर जरुतमंद व गरीबों के भलाई के लिए कार्य करता है। हमारा ध्येय है कि बददी उपमंडल में कोई भी नागरिक भूखा न रहे। इस अवसर पर विभिन्न कंपनियों से गगनदीप कोचड, अलपेश, रमन आंगडा, यश, राजेश, अनिल, विशाल, अंशु, जितेंद्र कुमार, रुपेश, राजेश, बालकराम, विनोद, शेख, मुन्ना, बलबीर, रैड क्रास सोसाईटी की तरफ से विवेक महाजन एसडीएम, निर्मल शर्मा, कैनव्यू कंपनी की तरफ से सुरभि, अनिल कुमार, अचल गुप्ता, जनाकिरण, गणप्पा, सुरभि शर्मा, अदिति चौधरी, अमित पुरी, सौरभ मोहंती, धु्रव दास गुप्ता, अजय कुमार, विनीत सूद, अमित कुमार, वृंदा शर्मा, अनिल कुमार पाठक, सुनील धीमान, बगाराम, रछपाल व मुनीष कुमार भी उपस्थित रहे।