मुबारिकपुर में तीन दिवसीय कैंप सम्पन्न
ऊना /सुशील पंडित : होमगार्ड ट्रेनिंग सैंटर मुबारिकपुर में स्कूली छात्रों ने हथियार चलाने की ट्रैनिंग हासिल की । सैंटर में 9 जनवरी से 11 जनवरी तक स्कूली छात्रों को जागरुक करने के लिए शिवर का बुधवार को समापन हो गया। 12 वी गृह रक्षा वाहिनी के कमाडेंट मेजर विकास सकलानी ने बताया कि इस शिवर में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बढ़ेडा राजपूता के 61 स्टूडेंट्स को होमगार्ड वाहनी के 7 प्रशिक्षको प्रशासनिक अधिकारी धीरज शर्मा, कंपनी कमांडर विशेषर चंद, प्लाटून कमांडर देवा कुमारी, जसवीर सिंह , हवलदार ज्ञान चंद , यशपाल व संजीव कुमार ने आपदा से लडने , आत्मरक्षा के गुर समेत हथियारों के बारे , फायर रेंज व अनुशासन आदि को लेकर प्रेक्टिकल करवाया व होमगार्ड विभाग समेत विभिन्न अनुशासन विषयो की विस्तार से जानकारियां दी गई ।
वाहिनी प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी कम्पनी कमांडर दिलदार सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय शिवर में छात्रों को अनुशासन समेत हथियारों की सिखलाई दी गईं। और छात्रों को आने वाले समय में आपदा की घड़ी में अपना बेहतर रोल अदा करने के लिए तैयार किया गया।