ऊना/सुशील पंडित:
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पूरे देश से 60 विधि महाविद्यालय व कॉलेजों ने भाग लिया। वहीं हिमकैप्स कॉलेज ऑफ लॉ से भी मूट कोर्ट प्रतियोगिता में बीएएलएलबी चौथे वर्ष की छात्राओं हिमा कौशल, कोमल और पल्लवी ने भाग लिया।
लॉ संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. जसवंत सिंह ने लॉ स्टूडेंट्स को प्रतियोगिता में भाग लेने पर प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि मूट कोर्ट में भाग लेने से लॉ के छात्रों को न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी मिलती है। साथ ही संस्थान के चेयरमैन विक्रमजीत सिंह ने मूट कोर्ट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को अपनी शुभकामनाएं दीं।