Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsलड़की के साथ छेड़छाड़ करने से रोकना युवक को पड़ा भारी, तेजधार...

लड़की के साथ छेड़छाड़ करने से रोकना युवक को पड़ा भारी, तेजधार हथियार से किया कत्ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह घटना शुक्रवार रात लगभग 9:30 बजे की है। यहां 2 युवक लड़की से छेड़छाड़ कर रहे थे। उसी दौरान एक युवक ने इसका विरोध किया। विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिसमें उसकी जान चली गई। दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, किशन कुमार नाम के शख्स ने कॉल करके सूचना दी थी कि सलमान और अरबाज नाम के 2 भाई एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहे थे। जब किशन नाम के युवक ने जब इसका विरोध किया और दोनों को रोका तो आरोपी धमकी देने लगे। इसके बाद करीब 30 मिनट बाद पता चला कि सलमान और अरबाज किशन के भतीजे मनीष से विवाद कर रहे हैं।

किशन कुमार केबल ऑपरेटर है। जब किशन मौके पर पहुंचा तो देखा कि अरबाज मनीष को पकड़कर खड़ा था और सलमान ने चाकू से मनीष की गर्दन पर वार कर दिया। इससे मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना नंद नगरी के एच ब्लॉक पार्क गली नंबर 1 सुंदर नगरी में हुई। मनीष खून से लथपथ हो गया।

उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी सलमान और अरबाज को गिरफ्तार कर लिया। सलमान चाय की दुकान चलाता है, जबकि अरबाज मजदूर है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -