Loading...
HomeNationalपेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से रोकना पड़ा महंगा, लगा दी बाइक...

पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से रोकना पड़ा महंगा, लगा दी बाइक को आग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रायपुरः थाना उरला इलाके के कर्मा चौक स्थित संगीता फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर हादसा हो गया। जहां बाइक सवार को पंप पर दोस्त को सिगरेट पीने से रोकना महंगा पड़ गया। दरअसल, पेट्रोल भरवाने आए बाइक सवार ने व्यक्ति को पंप के पास सिगरेट पीने से रोका। जिसके बाद व्यक्ति भड़क गया और उसने बाइक में पेट्रोल डालने के दौरान टंकी में जलता हुआ लाइटर फेंक दिया। इससे नोजल पाइप के साथ पेट्रोल भरवा रहे दोस्त की बाइक की टंकी में भी आग भड़क उठी। जिससे कुछ ही सेकंड में आग भड़क उठी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पंप कर्मचारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।

घटना के तुरंत बाद बाइक सवार और पंप कर्मी जान बचाकर वहां से भाग निकले थे। घटना की शिकायत पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उरला पुलिस के अनुसार रात 8 बजे धर्मेंद्र क्षत्री और इमरान पेट्रोल भरवाने के लिए बाइक पर उरला के संगीता फ्यूल्स पेट्रोल पंप पहुंचे थे। इमरान बाइक पर बैठा और धर्मेंद्र पंप के पास खड़ा था। जैसे ही इमरान ने टंकी खोली, धर्मेंद्र ने मुंह में सिगरेट लगाई और उसे जलाने की कोशिश की। इमरान ने उसे धक्का दिया, तो पेट्रोल भरते समय धर्मेंद्र ने नोजल पाइप में आग लगा दी।

धर्मेंद्र की इस हरकत से पंप मशीन, बाइक की टंकी में आग लग गई। पंप कर्मी ने गाड़ी से पाइप खींचा तो जलता हुआ तेल धर्मेंद्र के ऊपर भी जा गिरा। पंपकर्मी ने आनन-फानन में मेन स्विच से टंकी बंद की और पंप में मौजूद फायर फाइटिंग किट की मदद से आग को तत्काल बुझाया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पंपकर्मियों ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पंप के मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई कर रहे है।

उरला निरीक्षक रोहित माहेलकर ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उरला पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर आगजनी और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई करने की बात उरला निरीक्षक ने की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना उरला में अपराध क्रमांक 53/26 धारा 326(छ), 287, 125 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page