Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaPunjab News: घर के सामने गाली देने से रोकना पड़ा महंगा, बदमाशों...

Punjab News: घर के सामने गाली देने से रोकना पड़ा महंगा, बदमाशों ने पिता-पुत्र पर बरसाए तेजधार हथियार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के लोहारा स्थित स्टार रोड इलाके में देर रात बदमाशों द्वारा गुंडागर्दी का नंगा नाच करने का मामला सामने आया है। जहां, घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज करने से रोकने पर दबंगों ने एक युवक और उसके पिता पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे नाजुक हालत में चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी देते पीड़ित बिक्रम सिंह ने बताया कि वह लोग रात को घर में खाना खा रहे थे कि तभी बाहर से 4-5 युवक उसके घर के गेट के बाहर खड़े होकर करीब 15-20 मिनट से गालियां दे रहे थे। जब बिक्रम के पिता ने बाहर आकर उन्हें टोका और थोड़ा आगे जाकर खड़े होने को कहा तो युवक तैश में आ गए। हमलावर अपनी पैंट में टोके छिपाकर लाए थे। उन्होंने तुरंत हथियार निकाले और पिता-पुत्र पर टूट पड़े। इस दौरान एक हमलावर ने बिक्रम की पीठ पर दात से जोरदार वार किया जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया।

बिक्रम के अनुसार हमलावर शराब या किसी अन्य नशे में थे। उनका मकसद सिर्फ इलाके में दहशत फैलाना था। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे पिता-पुत्र उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन आरोपी गाली-गलौज करते हुए उन्हें दूसरी तरफ ले जाते हैं और अचानक हमला कर देते हैं। बताया जा रहा है कि हमलावर उसी मोहल्ले के नहीं बल्कि वहां से करीब एक किलोमीटर दूर के रहने वाले हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वे आरोपियों को पहले से जानते हैं और उनके घर का पता भी पुलिस को दे दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -