Punjab Govt AD
HomeBusinessबजट से पहले Stock Market में उछाल, सेंसेक्‍स में 240 अंकों की...

बजट से पहले Stock Market में उछाल, सेंसेक्‍स में 240 अंकों की बढ़त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिजनेसः आज सभी की नजरें बजट पर टिकी हुई हैं। इसी के चलते रविवार को भी शेयर बाजार खुला है। वहीं बजट से पहले शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार करता दिखाई दिया। सेंसेक्‍स में 240 अंकों की तेजी आई है, जबकि निफ्टी 54 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 25,300 के ऊपर बना हुआ है, जबकि सेंसेक्‍स 82,200 के ऊपर है।

बीएसई टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ 18 शेयरों में तेजी देखी जा रही है, जबकि 12 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। वेदांता, हिंदुस्‍तान जिंक और हिंदुस्‍तान कॉपर में भारी गिरावट देखी जा रही है। टाटा स्‍टील, इंफोसिस, एचसीएलटेक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट आई है। ऑटो, फार्मा और एफएमसीजी, बैंक सेक्‍टर को छोड़कर सभी सेक्‍टर्स में करीब 1 फीसदी की गिरावट है। पीएसयू बैंक जैसे सेक्‍टर्स में भी दबाव है।

बाजार खुलते ही BEL, Data Pattern, जैसे शेयर करीब 2 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार करते नजर आए। हिंदुस्तान कॉपर के शेयर में 18 फीसदी से ज्यादा की गिरावट, हिन्दुस्तान एल्युमिनियम में करीब 5 फीसदी और हिंडाल्को के शेयर में 7 फीसदी की गिरावट देखी गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -