Punjab Govt AD
HomeBusinessStock Market: Tariff की चिंताओं के बीच बाजार में डर का माहौल,...

Stock Market: Tariff की चिंताओं के बीच बाजार में डर का माहौल, गिरावट में Sensex और Nifty

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिनजेसः वित्त वर्ष 2025-26 के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स करीब 350 अंक गिरकर 77,100 के स्तर पर खुला। निफ्टी में करीब 20 अंक की गिरावट है, ये 23,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट है। इंफोसिस, TCS और बजाज फाइनेंस के शेयर में 2% तक की गिरावट है। पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक और NTPC 1.5% ऊपर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में तेजी है। सेक्टोरल इंडाइसेज में सबसे ज्यादा IT में 1.36% की गिरावट है। ऑटो, मीडिया और सरकारी बैंकों के इंडेक्स में मामूली तेजी है।

बाजार में गिरावट के तीन कारण
ट्रंप का रेसिप्रोकल टैरिफ: अमेरिका कल से भारतीय प्रोडक्ट्स पर 100% टैरिफ लगा सकता है। पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि भारत हमसे 100% से ज्यादा टैरिफ वसूलता है, हम भी अगले महीने से ऐसा ही करने जा रहे हैं।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली: फॉरेन इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FII) लगातार भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। यह बिकवाली बाजार में दबाव बढ़ाने का एक प्रमुख कारण हो सकती है, खासकर अगर निवेशक अन्य बाजारों की ओर रुख कर रहे हों।

आर्थिक अनिश्चितता: वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका और अमेरिकी GDP के 2025 की पहली तिमाही में 2.8% तक गिरने के अनुमान से निवेशकों का भरोसा कम हुआ है। इससे स्टॉक मार्केट में अस्थिरता बढ़ रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -