मेरठः जिले में एक ही समुदाय के 2 पक्षों में विवाद होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मेरठ में ईद की नमाज के बाद 2 मुस्लिम पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थराव और लाठियां चलाई गई। जिसके बाद फायरिंग की गई। बताया जा रहा हैकि देहात के हलके में यह घटना हुई है। जानकारी के अनुसार थाना जानीसेठ की घटना है, जहां नमाज के बाद दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
एक ही समुदाय के 2 पक्षों में हुए बवाल में चली लाठियां और गोलियां, 3 घायल
news : https://t.co/S4V4zlrNNP #SikandarEid2025 #EidMubarak pic.twitter.com/r6ADVSV5lZ— Encounter India (@Encounter_India) March 31, 2025
वीडियो में फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही भारी मात्रा में पुलिस मौके पर पहुंच गई। हैरानी की बात यह है कि आज ईद का पर्व देश भर में मनाया जा रहा है, लेकिन दूसरी ओर दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर हुए विवाद को लेकर इसे बड़ी घटना माना जा रहा है। बताया जा रहा हैकि दोनों पक्षों में कई घंटों तक विवाद हुआ है। ऐसे में मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को शांत करवाने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना हैकि मामले को शांत करवाया जा रहा है। जिसके बाद इस घटना को लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।