Punjab Govt
HomeHimachalप्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने मे विफल: धर्मेन्द्र राणा

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने मे विफल: धर्मेन्द्र राणा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला स्तरीय परिचय बैठक शनिवार को ऊना स्थित भाजपा कार्यालय दीपकमल में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने की, जबकि उदघाटन सत्र मे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता और ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास,प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजकुमार पठानिया सभी विशेष रूप से पहुंचे थे।

सत्ती ने कहा कि इस समय जिला के किसानों को खाद और बीज की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। गेहूं की फसल और अन्य रबी फसलों की बुवाई का समय आने के बावजूद सरकारी डिपो में आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं है।  सत्ती ने कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं को समझें और उन्हें भाजपा मंच के माध्यम से सरकार तक पहुंचाये। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा का भाजपा मे योगदान अन्य मोर्चाओं की तुलना मे बड़ा है क्योंकि प्रदेश मे 80 फीसदी परिवार किसानी से जुड़े हैँ.इस लिए मोर्चे को किसान हितों की रक्षा के लिए अहम योगदान देना होगा।

अपने सम्बोधन मे जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा संगठन ने हाल ही में अपने विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों का पुनर्गठन किया है, ताकि कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ जनहित के मुद्दों पर कार्य करने का अवसर मिले। इसी कड़ी में किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसके तहत यह परिचय बैठक आयोजित की गई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुक्खु सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने मे पूरी तरह विफल है वहीं प्रदेश सरकार और कृषि विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए  धर्मेंद्र ने कहा कि अगर प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो भाजपा किसान मोर्चा जिला भर में आंदोलन की राह अपनाएगा।

बैठक के समारोप सत्र मे अपने सम्बोधन मे प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को कहा कि बद्दी मे आयोजित बैठक मे किसान मोर्चा को बूथ तक जन सम्पर्क करने को कहा गया ताकि बूथ पर किसान प्रहरी का गठन किया ज सके।उन्होंने कहा कि केंद्र के क़ृषि मंत्रालय की योजनाओं का लाभ आम किसान तक पहुँचे उसके लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता ओर उनके हितों के लिए मोदी सरकार उपयोगी योजनाओं से लाभ देने का कार्य क़र रही है जिसे किसान मोर्चा को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करना होगा।

इस बैठक में किसान मोर्चा के जिला के महामंत्री इकबाल सिंह जिला महामंत्री विश्वजीत पटियाल,पंकज शर्मा ,विनय सहोर,मंगल सिंह अश्विनी कुमार , यशपाल सिंह अजय कुमार दिनेश कुमार ,रोहित कुमार, अजय ,सतीश गर्ग ,अश्वनी सैनी ,नरेंद्र सिंह, सुदर्शन कुमार संजीव ठाकुर जिला पदाधिकारी सदस्य व मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -