Punjab Govt AD
HomeNationalमनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 की मौत, 35 घायल, देखें...

मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 की मौत, 35 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: उत्तराखंड के हरिद्वार में एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 6 की मौत हो गई है और कई लोग हुए है। गढ़वाल डिवीजन के कमिश्नर ने कहा कि मंदिर में ज्यादा भीड़ होने से हादसा हुआ।

पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि मंदिर मार्ग में सीढ़ियों पर करंट होने की अफवाह फैली। इससे अफरा-तफरी मची और लोग भागे और कई लोगों को कुचल दिया। SSP प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा कि मनसा देवी मंदिर में भगदड़ में हमें 35 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी जिसके बाद घायलों को अस्पताल लाया गया। इनमें से 6 लोगों की मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज जारी है। मनसा देवी मंदिर हरिद्वार में शिवालिक पहाड़ियों पर बिल्व पर्वत पर स्थित है। यह हर-की-पौड़ी से लगभग 3 किमी दूर स्थित है और यहां 1.5 किमी की चढ़ाई वाले रास्ते से या रोपवे के माध्यम से पहुंचा जा सकता है।

गंगा सभा से जुड़े तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने बताया, “यह घटना सुबह करीब 9 से 9:15 बजे के बीच हुई जब हमने तीर्थयात्रियों को मदद के लिए पुकारते सुना। चूंकि यह केवल पैदल चलने का रास्ता है, इसलिए तुरंत अफरा-तफरी और भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। स्थानीय व्यापारी और निवासी शुरू में समझ ही नहीं पाए कि क्या हो रहा है।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -