Punjab Govt AD
HomeHimachalएसएसआरवीएम ऊना ने आपदा प्रभावित परिवारों के लिए विधायक के माध्यम से...

एसएसआरवीएम ऊना ने आपदा प्रभावित परिवारों के लिए विधायक के माध्यम से सरकार को चैक सौंपा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना सुशील पंडित:  एसएसआरवीएम ऊना के छात्रों, अध्यापकों और प्रबंधन द्वारा एकत्रित 51,000/- रुपये की राशि माननीय विधायक श्री विवेक शर्मा के माध्यम से सरकार को भेजी गई। अपने संबोधन में श्री शर्मा ने कहा कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से अनेक परिवारों का घर तबाह हो गया है और वे बेघर हो गए हैं। उन्होंने इस सामूहिक योगदान को प्रभावित परिवारों के लिए जीवनदायिनी बताया और कहा कि ऐसे सहयोग से आपदा पीड़ितों को संकट की इस घड़ी में बहुत मदद मिलेगी।

विधायक ने प्रातःकालीन सभा को संबोधित करते हुए छात्रों और अध्यापकों की सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के सहयोग से समाज में एकजुटता और मानवता की भावना मजबूत होती है।
एसएसआरवीएम ऊना के प्रबंध निदेशक श्री सुमेश कुमार शर्मा ने विधायक का उनके व्यस्त कार्यक्रम के बीच विद्यालय आने और विद्यार्थियों से संवाद करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने अभिभावकों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से इस पुण्य कार्य में योगदान दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष सतीश कुमार शर्मा, प्राचार्या श्रीमती बृज बाला शर्मा, अकादमिक हेड सुरिंदर रात्रा और मैनेजर साक्षी शर्मा भी उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।विद्यालय के अभिभावकों द्वारा भेजा गया सामग्री संग्रह भी विधायक को सौंपा गया, ताकि यह सीधे जरूरतमंदों तक पहुँच सके। अध्यापकों और छात्रों की उपस्थिति ने इस संजीव सभा को और भी रंगीन और यादगार बना दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -