Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarPunjab News: ASI की गोलियां मारकर हत्या को लेकर SSP Suhail Mir...

Punjab News: ASI की गोलियां मारकर हत्या को लेकर SSP Suhail Mir का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः मजीठा में आज सुबह ड्यूटी पर जा रहे पंजाब पुलिस के ASI की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे, जिन्होंने ASI को 2 गोलियां मारीं। इसके बाद वे मौके से भाग गए। गोलियां लगने से ASI गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्होंने थोड़ी ही देर में मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृत पुलिसकर्मी की पहचान जोगा सिंह के रूप में हुई थी।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही SSP सुहेल मीर कासिम, डीएसपी कमलमीत सिंह और एसएचओ करमपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। SSP सोहेल मीर ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली थी कि फतेहगढ़ चूड़ियां-मजीठा रोड पर हमारे एक पुलिस मुलाजिम ASI जोगा सिंह की डेड बॉडी पड़ी हुई है। इस सूचना पर तुरंत मौजूदा SHO मजीठा मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने डेड बॉडी का निरीक्षण किया तो गोली लगने के निशान पाए गए। इसके बाद तुरंत बॉडी को सिविल अस्पताल ट्रांसफर किया गया। मौके पर फोरेंसिक टीमें पहुंच चुकी हैं और हमारी तकनीकी टीमें भी जांच में जुटी हुई हैं। यह सड़क काफी व्यस्त रहती है, इसलिए वह हर पहलू से जांच कर रहे हैं, चाहे वह व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला हो, रोड रेज हो या कोई अन्य संभावित एंगल। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही इस मामले में अपडेट साझा किया जाएगा।

जानकारी मुताबिक, जोगा सिंह की उम्र लगभग 58 साल है। उनकी पत्नी के अलावा, उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है; ये दोनों ही कनाडा में रहते हैं और शादीशुदा हैं। परिवार की हालत बहुत खराब है। इस घटना को लेकर लोगों में डर और गुस्से का माहौल है। पुलिस का दावा है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -