Himachal Govt
Amritsarजालंधर की 2 युवतियों के शादी के मामले में SSP मुखविंदर भुल्लर...

जालंधर की 2 युवतियों के शादी के मामले में SSP मुखविंदर भुल्लर का आया बड़ा बयान, किया खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां 2 लड़कियों ने खरड़ (मोहाली) के गुरुद्वारे में विवाह रचाया। जिसके बाद अब उन्होंने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई है। हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए जालंधर के एसएसपी को दोनों के जीवन व स्वतंत्रता की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। वहीं जालंधर की उक्त 2 युवतियों के शादी मामले में नया मोड़ आ गया है। चंडीगढ़ के पास बसे मोहाली के गांव करोरा के गुरुद्वारा साहिब गुरु नानक निवास के रिकॉर्ड में 18 अगस्त को यह लड़का और लड़की के बीच में शादी का रिकॉर्ड दर्ज है। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी ने दो लड़कियों की आपस में शादी की बात को सिरे से नकार दिया है। इस संबंधी उन्होंने लड़का और लड़की के आधार कार्ड भी अपने रिकॉर्ड में रखे हुए हैं।

जबकि सुबह से ही मीडिया में आपस में दो लड़कियों के शादी करने की चर्चा चल रही थी। वहीं, इस मामले में जालंधर देहाती के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने कहा- यह एक क्लेरिकल मिस्टेक है। मामले में याचिकाकर्ताओं के वकील संजीव विर्क ने कहा कि इसमें मानयोग अदालत में उन्होंने ही याचिका दाखिल की है। इसमें उन्होंने लड़का लड़की की शादी के फोटो लगाए हैं। आपस में दो लड़कियों की शादी से संबंधित कोई मामला नहीं है।

इस मामले में अदालत की तरफ से जो आदेश जारी किया गया है, उसमें दोनों याचिकाकर्ताओं के नाम के पीछे कौर लिखा गया है। इस कारण यह मामला आपस में दो लड़कियों के की शादी का लग रहा है। आदेश में याचिकाकर्ताओं के नाम रणजीत कौर और मनदीप कौर लिखा गया है। जिसमें दोनों की उम्र 25 साल और 29 साल दर्शाई गई है। इसी आदेश से जालंधर के एसएसपी को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों लड़कियों ने अपनी याचिका में बताया कि वह बहुत पहले से एक-दूसरे को पसंद करती हैं और 18 अक्टूबर को उन्होंने खरड़ गुरुद्वारे में जाकर शादी कर ली। उनके इस फैसले से दोनों के परिवार वाले खुश नहीं हैं इसलिए उनकी जान को खतरा है।

इसी आशंका के चलते उन्होंने जालंधर देहाती पुलिस के एसएसपी को सिक्योरिटी के लिए मांग पत्र दिया, लेकिन वहां से कोई पहल नहीं हुई। ऐसे में उन्हें मजबूरन हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी। लड़कियों की याचिका का संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने जालंधर देहाती पुलिस के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर को जरूरी सिक्योरिटी उपलब्ध कराने को कहा। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया कि अगर याचिका दायर करने वाली लड़कियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई होती है तो यह आदेश उसमें आड़े नहीं आएंगे। हाईकोर्ट ने कहा कि जब तक दोनों लड़कियां अपने शहर में रहें, तब तक जालंधर देहाती पुलिस को उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करानी चाहिए। पुलिस दोनों लड़कियों के जीवन की सुरक्षा और स्वतंत्रता सुनिश्चित करे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: वाल्मीकि समुदाय का पुल पर प्रदर्शन, दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

अमृतसरः लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के...

Punjab News: 12 किलो हेरोइन सहित बाइक सवार 2 तस्कर गिरफ्तार

फरीदकोटः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत...

Brics Summit 2026: भारत पहुंचे रुस के राष्ट्रपति Vladimir Putin, इन दिन आएंगे Xi Zinping

नई दिल्ली: राजधानी में 12 और 13 सितंबर को...

Jalandhar News: DC Office के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट पर चढ़े कार्यकर्ता, पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा...

Punjab News: भाजपा-अकाली गठबंधन को लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का आया बयान, फिर गरमाई राजनीति, देखें वीडियो

अमृतसरः केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले...

Punjab News: वाल्मीकि समुदाय का पुल पर प्रदर्शन, दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

अमृतसरः लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर आज वाल्मीकि समुदाय द्वारा भंडारी पुल जाम...

Punjab News: 12 किलो हेरोइन सहित बाइक सवार 2 तस्कर गिरफ्तार

फरीदकोटः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

Brics Summit 2026: भारत पहुंचे रुस के राष्ट्रपति Vladimir Putin, इन दिन आएंगे Xi Zinping

नई दिल्ली: राजधानी में 12 और 13 सितंबर को होने वाली 18वें ब्रिक्स सम्मेलन के लिए कई बड़े नेताओं...