पुणे: शनिवार देर रात को पुणे के कल्याणी नगर इलाके में हुआ एक दर्दनाक हादसा। जिसमें एक एक तेज रफ़्तार लग्ज़री कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। कार चालक का नाम वेदांत अग्रवाल है। जो की एक बड़े घर का बेटा है।
टक्कर इतनी ज़ोरदार थी की मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी युवती हवा में कई फ़ीट ऊपर उछली और दूसरी गाड़ी पर जा गिरी। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार युवक-युवती दोनों की मौत हो गई। मृतकों का नाम अनीश अवधिया और अश्विनी कोस्टा है।
दोनों पब पार्टी से अपने घर वापस जा रहे थे। बताया जा रही है जिस कार ने टक्कर मारी वो करोड़ों की लग्ज़री कार ‘Porsche’ है। जिस पर नंबर प्लेट भी नहीं था। इस हादसे में गाड़ी को भी काफ़ी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद मोके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बुलाया और वेदांत अग्रवाल को उनके हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।