Punjab Govt
HomeNationalतेज रफ्तार Car गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, 2 गंभीर...

तेज रफ्तार Car गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, 2 गंभीर घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उधमपुर : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है।  जानकारी के अनुसार कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा कार की तेज रफ्तार की वजह से हुआ। मृतक चालक की पहचान संजय कुमार पुत्र चुनी लाल निवासी किथर तहसील व जिला उधमपुर के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कार को संजय कुमार चला रहा था। वह तेज रफ्तार व लापरवाही से चेनानी से माधा की तरफ जा रहा था।

जब वह कलोरी घंटेवाल के पास पहुंचा तो वह कार की गति पर नियंत्रण नहीं रख सका जिसके कारण उक्त कार गहरी खाई में लुढ़क गई, जिससे उक्त कार के चालक की मौके पर ही मौत हो गई और उक्त कार में सवार अन्य 2 व्यक्ति आकाश शर्मा निवासी बख्शी तहसील व जिला जम्मू और विकास शर्मा निवासी ओमारा मोड़ तहसील व जिला उधमपुर घायल हो गए। मौके पर पहुंच पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया व मृतक व्यक्ति के शव को अस्पताल के  शवगृह में रखवा दिया है। जबकि घायलों को भी इलाज के लिए जीएमसी उधमपुर भेजा गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -