Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsतेज रफ्तार कार ने 2 युवतियों को कुचला, मौत

तेज रफ्तार कार ने 2 युवतियों को कुचला, मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोटा :  सुबह 8 बजे कार की टक्कर से दो सहेलियों की मौत हो गई। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि दोनों उछलकर 20 फीट दूर झाड़ियों में गिर गईं। हादसा सिमलिया थाना इलाके में हुआ। मृतक युवतियों की पहचान ज्योति प्रजापत (23) पुत्री बजरंग लाल प्रजापत और वर्षा नागर (22) पुत्री बृजगोपाल नागर सिमलिया गांव  पावर हाउस बस्ती के तौर पर हुई है। सिमलिया थाना SHO दलपत सिंह ने बताया कि ज्योति और वर्षा नागर गांव में पावर हाउस बस्ती के पास रहती थीं और पड़ोसी थीं। 

दोनों सहेलियां गढ़ेपान फैक्ट्री के ट्रेनिंग सेंटर में सिलाई सिखाने जाती थीं। आज भी फैक्ट्री जाने के लिए कोटा-बारां हाईवे पर पावर हाउस बस्ती के सामने सड़क किनारे रेलिंग पर बैठकर गाड़ी का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान कोटा की तरफ से इनोवा कार स्पीड में आई और रेलिंग को तोड़ते हुए दोनों को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों को कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 हादसे में दोनों के पैर कट गए थे। कार ड्राइवर को पकड़ लिया है। SHO दलपत सिंह ने बताया कि इनोवा कार राजेश नागर निवासी मरायथा थाना, खानपुर चला रहा था। वह ड्राइवर है। उसे पकड़ लिया है और कार काे भी जब्त कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि वह खानपुर में कथा के बाद पंडितों को छोड़ने भीलवाड़ा गया था। रात करीब 3 बजे भीलवाड़ा से वापस आने के लिए निकला था। 

ज्योति के मौसेरे भाई दीपक ने बताया कि ज्योति तीन भाई-बहन में सबसे छोटी थी। उससे बड़े दो भाई हैं। वह एमए कर रही थी। 6-7 साल से फैक्ट्री के ट्रेनिंग सेंटर पर सिलाई सिखाने जाती थी। वर्षा नागर के ताऊ हेमराज नागर ने बताया कि वर्षा बीए कर चुकी थी। 7-8 साल से सिलाई सिखाने फैक्ट्री के सेंटर पर जाती थी। उसका एक बड़ा भाई है। माता-पिता खेती करते हैं

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -