ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना में “सड़क सुरक्षा , जीवन रक्षा” मुहिम पर वताया गया। ट्रैफ़िक पुलिस ऊना की टीम की ओर से कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों समेत एनसीसी कैडेटस , एनएसएस स्वयंसेवक व स्काउट एंड गाइडिंग के छात्र इस में उपस्थित रहे।
ट्रैफ़िक पुलिस ऊना की ओर से विशेष रूप से ए.एस.आई. भगवान चंद व हेड कांस्टेबल दीपक कुमार मौजूद रहे।वहीं मुख्य अतिथि के रूप मे कॉलेज के प्राचार्य प्रो.सतदेव भारद्वाज व विशेष रूप से प्रो. करण , प्रो. प्रोमिला, प्रो. राकेश कुमार , क्लब के कमेटी के मेंबर डॉ भगवान दास , प्रो. शिव कुमार , प्रो. रनजू, प्रो. मोनिका व प्रो.अलका उपस्थित रहे। इस में विद्यार्थियों को इस मुहिम के बारे में विस्तार में जानकारी दी गई तथा रोड सेफ़्टी से जुड़े नियमों व क़ानूनों के बारे में बताया गया। इस के उपरांत रोड सेफ़्टी क्लब के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के 5 विजेताओं को इनाम व 51 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए।
