Punjab Govt AD
HomeHimachalऊना में पंचायती राज संस्थाओं की मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण शुरू

ऊना में पंचायती राज संस्थाओं की मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण शुरू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में पंचायती राज संस्थाओं जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण कार्य शुरू हो गया है। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि जिन व्यक्तियों की आयु 1 अप्रैल 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक होगी, वे मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के पात्र हैं।

उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज करवाने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 निर्धारित की गई है, जबकि दावे और आपत्तियों का निपटारा 2 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।इसी प्रकार अपील दायर करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 तथा अपीलों का निपटारा 17 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद अनुपूरक मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 20 अप्रैल 2026 तक या उससे पहले कर दिया जाएगा।

उपायुक्त ने पात्र नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने अथवा संशोधन के लिए संबंधित ग्राम पंचायत, विकास खंड कार्यालय या जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय ऊना में संपर्क करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -