ऊना/सुशील पंडित: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज एम.सी. पार्क ऊना में एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा आम जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती रहे। सत्ती जी अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन संघर्ष, त्याग एवं समर्पण को विस्तारपूर्वक रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि मोदी ने साधारण परिवार से निकलकर असाधारण उपलब्धियाँ अर्जित की हैं और आज विश्व स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।
सतपाल सिंह सत्ती ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि बीते वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण योजनाओं, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास, आधारभूत ढाँचे के निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है और सेवा ही उनका वास्तविक संकल्प रहा है।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के तहत किए जा रहे विविध कार्यक्रमों—जैसे स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जाँच शिविर, वृक्षारोपण, रक्तदान, और समाजसेवा की अन्य गतिविधियों—के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना पहुँचाएँगे और मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँगे।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा ऊना मंडल अध्यक्ष द्वारा किया गया तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा ही संगठन’ के मंत्र को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सचिव सुमित शर्मा ऊना मण्डल के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार बसदेहड़ा मण्डल के अध्यक्ष राहुल शर्मा ऊना मण्डल के महामंत्री नरेंद्र ठाकुर महिला मोर्चा से सीमा दत्ता, चैयरमेन पुष्पा चौधरी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष रपिंदर सिंह देहल, जसबीन्द्र मोनू विकास शर्मा आकाश दिनेश सैनी, रजत ठाकुर, दिनेश सैनी, राजीव वशिष्ठ, संदीप कश्यप, नवदीप कश्यप, दिनेश कुमार, लैविश गर्ग, साहिल अरोड़ा, विकी सैनी, रणवीर सैनी, आकाश पूरी, जनक राज खजांची, खामोश जैतक उपस्थित रहे।
सांसद अनुराग ठाकुर 1 अक्टूबर को ऊना आएंगे
हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर 1 अक्टूबर को जिला मुख्यालय के बाजार में पहुंचकर दुकानदारों को के साथ केंद्र सरकार द्वारा गस्त रिफॉर्म के तहत किए गए सुधारो को लेकर चर्चा करेंगे। जानकारी देते हुए जिला भाजपा प्रवक्ता विनय शर्मा ने बताया कि इस मौके पर स्थानीय विधायक एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के रोटरी चौक से सुबह 10:00 बजे सांसद और विधायक मुख्य बाजार के दुकानदारों के साथ मुलाकात करना शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद सांसद अनुराग ठाकुर ग्राम पंचायत चढ़तगढ़ पहुंच कर दो सामुदायिक भवनों का लोकार्पण भी करेंगे। उन्होंने शहरवासियों सहित अन्य लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का हवन किया।