HomeSportsGuwahati में Mumbai Indians और Rajsthan Royals का खास मुकाबला, Hardik Pandya...

Guwahati में Mumbai Indians और Rajsthan Royals का खास मुकाबला, Hardik Pandya हुए बीमार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खेल: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) में मंगलवार को जबरदस्त मुकाबला है। गुवाहटी में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होगी। दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम माना जा रहा है। एक ओर मुंबई इंडियंस पिछली हार से उबरकर वापसी करना चाहेगी। वहीं दूसरी राजस्थान रॉयल्स अपनी शानदार लय को जारी रखने के इरादे से उतरेगी।

हार्दिक पंड्या हुए बीमार

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर कप्तान हार्दिक पंड्या की फिटनेस की जुड़ी है। बीमारी के कारण वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में मुंबई को छह विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। पिछले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। उनकी गैर मौजूदगी में मुंबई को छह विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। हार्दिक के नहीं होने से टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलन की कमी महसूस हुई थी। सूर्यकुमार यादव ने पिछले मैच में कप्तानी संभाली थी लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। मुंबई ने उसे मैच में ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिट बॉश को मौक दिया था लेकिन यह फैसला सफल नहीं रहा। बॉश काफी महंगे साबित हुए। वहीं दीपक चाहर ने जरुरी किफायती गेंदबाजी की थी।

अब हार्दिक टीम के साथ जुड़ चुके हैं और नेट्स में भी अभ्यास करते दिखे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वह राजस्थान के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो मुंबई को बड़ा फायदा मिलेगा।

मुंबई की गेंदबाजी अब तक उम्मीद की मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। जसप्रीत बुमराह ने किफायती गेंदबाजी जरुरी की है लेकिन उन्हें अभी तक इस सीजन में विकेट नहीं मिला है। वहीं शार्दुल ठाकुर पिछले मैच में काफी मंहगे साबित हुए थे।

दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स का टॉप ऑर्डर शानदार फॉर्म में है। यशस्वी जायसवाल और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी टीम को तेज शुरुआत दे रहे हैं। इसके बाद ध्रुव जुरेल पारी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। कप्तान रियान पराग बल्ले से भले अभी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हो लेकिन उनकी कप्तानी की काफी तारीफ हो रही है।

गुजरात टाइंटस के खिलाफ आखिरी ओवरों में उनकी रणनीति ने राजस्थान को रोमांचक जीत दिलाई थी।
राजस्थान की गेंदबाजी भी मजबूत नजर आ रही है। रवि बिश्नोई ने दो मैचों में पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले सीजन में खराब दौर से गुजरने के बाद उन्होंने अपने खेल में काफी सुधार किया है।

तुषार देशपांडे ने डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए गुजरात के खिलाफ आखिरी ओवर में 10 रन बचाए थे। पॉइंट्स टेबल में मुंबई फिलहाल छठे स्थान पर है जबकि राजस्थान दूसरे नंबर पर मौजूद है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। मैच का नतीजा काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि मुंबई के गेंदबाज राजस्थान के इन फॉर्म टॉप ऑर्डर को कितनी जल्दी रोक पाते हैं।

वैभव बनाम बुमराह पर रहेगी नजर

इस मुकाबले में सभी की नजर वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह पर होगी। वैभव इस सीजन भी कमाल की लय में दिख रहे हैं। बुमराह को इस सीजन अपने विकेट की तलाश है। ये भी देखना दिलचस्प होगा कि आखिर वैभव सूर्यवंशी बुमराह का सामना कैसे करते हैं।

राजस्थान रॉयल्स में खेल रहे हैं ये 11 टीम

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे, बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 ये टीम

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमराह।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -