ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा शनिवार को स्नातकोत्तर (एम.ए. अर्थशास्त्र और राजनीति शास्त्र ) के विद्यार्थियों के लिए बैंकिंग विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश शर्मा के द्वारा बैंकिंग से जुड़े विभिन्न मुद्दों जैसे डिजिटल बैंकिंग, वित्तीय साक्षरता, आनलाइन फ़्रॉड, बैंकिंग क्षेत्र में करियर,विभिन्न जमा और ऋण योजनाओं के साथ बैंकिंग कार्यप्रणाली के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी।महाविद्यालय की प्राचार्या डा. मीता शर्मा ने भी बच्चों के साथ इस विषय पर अपने विचार सांझा किए ।

इस अवसर पर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ भगवान दास सहित प्राध्यापक डॉ. शाम सिंह बैंस, प्रो.मनजीत सिंह मान, प्रो. विकास सैनी , प्रो. विजय कुमार मौजूद रहे ।