Punjab Govt Advertisement
HomeHimachalस्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत नगर निगम ऊना की विशेष पहल

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत नगर निगम ऊना की विशेष पहल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अब प्रत्येक माह की 10, 20 और 30 तारीख को घर-घर से होगा ई-वेस्ट संग्रहण

ऊना/सुशील पंडित: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नगर निगम ऊना ने एक सराहनीय पहल करते हुए नागरिकों की सुविधा के लिए प्रत्येक माह की 10, 20 और 30 तारीख को घर-घर जाकर इलेक्ट्रॉनिक कचरा (ई-वेस्ट) एकत्र करने की व्यवस्था शुरू की है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ, प्रदूषणमुक्त और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है, साथ ही ई-वेस्ट के सुरक्षित व वैज्ञानिक निपटान को सुनिश्चित करना भी है।

नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि इस पहल के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र में बिखरे हुए या अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का समुचित निस्तारण किया जाएगा ताकि ये कचरे पर्यावरण या मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध न हों।

उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के सभी नागरिकों, व्यापारियों एवं संस्थानों से अपील की है कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों में पड़े अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को निर्धारित तिथियों को ही नगर निगम के अधिकृत सफाई कर्मियों को सौंपें। इससे संग्रहण प्रक्रिया सुरक्षित, पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनी रहेगी।

ये उपकरण रहेंगे ई-वेस्ट में शामिल

उन्होंने बताया कि ई-वेस्ट संग्रहण में पुराने या खराब मोबाइल फोन, चार्जर, हेडफोन, एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट, सीएफएल, बल्ब, कंप्यूटर, लैपटॉप, कीबोर्ड, माउस, प्रिंटर, टीवी, रेडियो, डीवीडी प्लेयर, सेटदृटॉप बॉक्स, मिक्सी, प्रैस सहित अन्य कोई भी खराब या अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक/इलेक्ट्रिकल उपकरण शामिल रहेंगे।

संयुक्त आयुक्त ने कहा कि इस पहल से नागरिकों को अपने घरों से ही ई-वेस्ट निपटान की सुविधा मिलेगी, जिससे अनियंत्रित कचरा फेंकने की प्रवृत्ति में कमी आएगी और शहर का पर्यावरण स्वच्छ व सुरक्षित रहेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि स्वच्छ ऊना – स्वस्थ ऊना के इस जन अभियान में नगर निगम ऊना का सहयोग करें और अपने शहर को स्वच्छता का आदर्श बनाएं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -