चाइना डोर से होने वाले हादसों को रोकने के लिए बंद किए रोडः पुलिस अधिकारी
अमृतसरः पुलिस कमिश्नर की ओर से लोहड़ी के त्योहार को मुख्य रखते एक खास उपराला किया गया है। जिसके चलते आज भंडारी पुल पर एलिवेटड रोड को टू-व्हीलरों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। सिर्फ फोर व्हीलर को आने जाने की इजाजत दी गई है।
ट्रैफिक पुलिस अधिकारी मंगल सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर की ओऱ से सख्त हिदायतें दी गई है अक्सर लोहड़ी के त्योहार पर चाइना डोर के साथ पतंगबाजी की जाती है। जिसके चलते पुल पर कई हादसे होते है। जिसको रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि बटाला रोड वाला पुल भी बंद किया गया है। वहां किसी भी तरह के व्हीकल को आने-जाने नहीं दिया जाएगा। शहर के जितने भी एलिवेटिड रोड है उन्हें आज के दिन खासतौर पर बंद कर दिए गए है। कुछ लोगों की ओर से बहसबाजीकी जा ही है, जिन्हें समझाकर वापस भेजा जा रहा है। अगर कोई भी चाइना डोर के साथ पतंगबाजी करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी