देश के विकास में महिला वर्ग का विशेष योगदान: रायजादा
ऊना/सुशील पंडित: आज ब्लॉक महिला कांग्रेस ऊना की जिला मुख्यालय स्थित विश्राम गृह में बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने शिरकत की। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार का इतिहासिक एक बर्ष पूरा हुआ है। जिसके चलते सरकार ने विभिन्न विभागों में करीब 20 हजार से अधिक पद सृजित किए और भर्तियां शुरू कर दी। जबकि पूर्व भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में बेरोज़गारी चर्म सीमा पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म की आड़ में अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही है। कांग्रेस पार्टी का विकास विज़न रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मकसद फूट डालो और राज करो की नीति है। इस मौके पर पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि देश के विकास में महिला वर्ग का विशेष योगदान रहा है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही महिला वर्ग को समाज में आगे बढ़ा ने लिए अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सरकार में महिलाओं की भूमिका भी सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि संगठन में जल्दी ही फेरबदल होंगे और चेहरों को मौका दिया जाएगा। ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके।
बैठक में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पवना चौधरी, बीडीसी शकुंतला देवी, बीडीसी कंचन देवी,आशा देवी, पूर्व प्रधान जसवीर कौर जस्सी, ऊना शहरी महिला अध्यक्ष सुमन खन्ना, ब्लॉक महासचिव निर्मला देवी, पार्षद मंजू सैणी, पूजा देवी, रूहाना शेख, पूर्व पार्षद सुरेन्द्र कौर, सुख सैणी, रेखा देवी, अंजना रायजादा, ऊना शहरी के प्रधान तिलकराज सैणी, ब्लॉक यूथ अध्यक्ष गुरजीत सिंह मान, ब्लॉक महासचिव शिव कुमार सहोड़, रजिंद्र सैणी,प्रधान पूजा देवी, पूर्व प्रधान राणी देवी,सहित कई महिला नेत्रियों ने भाग लिया।
Disclaimer: All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read carefully and Encounter India will not be responsible for any issue.