Punjab Govt AD
HomeNationalBMW की जगह Dzire मिलने पर बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

BMW की जगह Dzire मिलने पर बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हैदराबादः तेलंगाना के सिद्दीपेट में किसान पिता के बेटे ने खौफनाक कदम उठाया। दरअसल, चटलापल्ली गांव में युवक ने अपनी जिद के चलते आत्महत्या कर ली। युवक की जिद भी ऐसी थी, जिसे उसके माता-पिता चाहकर भी पूरा नहीं कर पाते। युवक अपने माता-पिता से BMW कार खरीदने की मांग कर रहा था, लेकिन माता-पिता के पास इतने पैसे नहीं थे। जिसके चलते पिता ने बेटे को स्विफ्ट डिजायर कार खरीदकर ला दी।

लेकिन जिद्दी 21 वर्षीय बेटे ने BMW ना मिलने के कारण खुदकुशी करके जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक के पिता खेत मजदूर के रूप में काम करते थे और अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए उन्होंने बेटे के लिए लग्जरी कार खरीदने से इनकार कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति अपने खेत में गया और एक अज्ञात कीटनाशक का सेवन किया। बाद में, वह अपने घर गया और अपने माता-पिता को बताया कि उसने ऐसा जानलेवा कदम उठाया है।

उन्होंने कहा कि युवक को अस्पताल ले जाया गया और 31 मई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, व्यक्ति ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। वह शराब का आदी था और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। जगदेवपुर पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह अपने माता-पिता से बहस करता था और एक मॉडर्न घर और एक लग्जरी कार सहित लग्जरी चीजों की मांग करता था। उसके माता-पिता के पास दो एकड़ जमीन है और पैसों की कमी के कारण, उन्होंने उसे मनाने की कोशिश की। हालांकि, उसने इनकार कर दिया और लग्जरी कार खरीदने पर जोर दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -