Punjab Govt AD
HomeNationalशराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने पिता को दी...

शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने पिता को दी खौफनाक मौत, फिर खुद भी की आत्महत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राजस्थान: चूरू जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सालदुलपुर थाना क्षेत्र के भाखरा गांव में एक बेटे ने शराब के लिए 60 रुपये न मिलने पर अपने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और बाद में खुद भी जहर खाकर अपनी जान दे दी।

जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय मान सिंह ने अपने 60 वर्षीय पिता महेन्द्र सिंह से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। जब पिता ने रुपये देने से मना कर दिया, तो नाराज होकर मान सिंह वहां से चला गया। रात में, महेन्द्र सिंह अपने घर के बाहर सो रहे थे, तभी मान सिंह ने कुल्हाड़ी से उनके गले पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद, वह खेत में जाकर जहरीला पदार्थ खा कर अपनी जान दे दी।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी प्रशांत किरण और हमीरवास थानाधिकारी मदनलाल विश्नोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शवों को सादुलपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। एएसपी किशोरी लाल के अनुसार, नीलम नामक एक महिला ने पुलिस को सूचना दी थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

यह घटना दर्शाती है कि नशे की लत किस हद तक इंसान को अमानवीय बना सकती है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -