HomeMohaliपंजाब से मिले एल्विश यादव के गाने में इस्तेमाल किए गए सांप

पंजाब से मिले एल्विश यादव के गाने में इस्तेमाल किए गए सांप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः रेव पार्टियों में नशे के लिए सांपों का जहर मुहैया कराने वाले तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस ने चार कोबरा समेत सात सांपों को बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को पंजाब के खरड़ बस स्टैंड के पास से पकड़ा। खास बात यह है कि बरामद सांपों का इस्तेमाल बॉलीवुड गायक फाजिलपुरिया और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के गाने में हुआ था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिकंदर (34) निवासी बसंत एवेन्यू, दुगरी, लुधियाना के रूप में हुई है। इस मामले में गायक हार्दिक आनंद का भी नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि हार्दिक ने ही सिकंदर को ये सांप दिए थे।

मामले में थाना सिटी खरड़ पुलिस ने सिकंदर और बुराड़ी (दिल्ली) निवासी हार्दिक आनंद के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम की धारा 9, 39, 50, 51 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि बीते वर्ष नवंबर माह में नोएडा के सेक्टर-49 थाने में यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। नोएडा पुलिस और वन विभाग की टीम ने पांच सपेरे गिरफ्तार किए थे, जिनके पास से पांच कोबरा और कुछ पॉइजन बरामद हुआ था। उसी मामले में मेनका गांधी के संगठन पीपुल फॉर एनिमल्स (पीएफए) के सदस्य सांप मुहैया कराने वाले की तलाश में थे। गुरुवार को संगठन ने पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ ट्रैप लगाकर खरड़ बस स्टैंड से सिकंदर को दबोच लिया। इस दौरान लुधियाना से आए पीएफए के चार सदस्य गौरव गुप्ता, सौरव गुप्ता, अभिषेक और दुर्गेश पटके मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -