Punjab Govt AD
HomeNationalचलती ट्रेन के AC coach में दिखा सांप, लोगों में मचा हड़कंप,...

चलती ट्रेन के AC coach में दिखा सांप, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भोपालः ट्रेन में हमेशा कई हादसों की खबरे सामने आती रहती हैं लेकिन हाल ही में एक अजीब मामला सामने आया है जहां, चलती ट्रेन में साप देख लोग सहम गए। जानकारी मुताबिक, भोपाल से जबलपुर जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस के AC कोच में यात्रियों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब ट्रेन में लगेज रखने वाली जगह पर एक जहरीला सांप दिखाई दिया।

भोपाल से जबलपुर आ रही जनशताब्दी एक्सप्रेस के C-1 कोच में यह घटना हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि लोग सांप को देखकर कितने परेशान हो रहे हैं। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि सांप सीट के ऊपर लगेज रखने की जगह पर मौजूद था। जैसे ही यात्रियों की नजर सांप पर पड़ी, सब घबरा गए और कोच में हंगामा मच गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और मामले की जांच शुरू कर दी।

रेलवे प्रशासन ने सांप निकलने की घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे ने ट्रेन के कोचों की सफाई और मेंटेनेंस के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। ट्रेनों में तैनात अटेंडर्स को इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सख्त हिदायत दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -