Punjab Govt AD
HomeHimachalएसआईटी जांच मंजूर नहीं केवल सीबीआई से जांच करवाए सरकार : कुलदीप जसवाल

एसआईटी जांच मंजूर नहीं केवल सीबीआई से जांच करवाए सरकार : कुलदीप जसवाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना में 5 युवकों की मौत का मामला 
ऊना/सुशील पंडित: ऊना में गत वर्ष सड़क दुर्घटना में 5 युवकों की मौत मामले की जांच पुलिस से एक साल में भी पूरी नहीं हुईं है। मृतक राजन जसवाल के पिता कुलदीप जसवाल ने पुलिस की जांच पर सवालिया निशान लगा दिए है और गंभीर आरोप लगाए हैं। और मामले को हत्या का मामला करार देते हुए सरकार से सीबीआई की जांच करवाने का आग्रह किया है। मामले को डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष उठाया गया जिसके बाद एसआईटी टीम गठित की गई है। जिसे रविवार को  मृतक के पिता ने नकार दिया है और मामले को अति गंभीर बताते हुए केस सीबीआई को सौंपने की गुहार लगाई है। 
बता दें 10 सितंबर 2022 को रात के समय ऊना के साथ लगते गांव कुठार कलां  में सड़क दुर्घटना में 5 लड़कों की मौत हुई थी ।जिस पर पुलिस ने मामला  सड़क दुर्घटना का बताया था। मामले की जांच पिछ्ले एक बर्ष से जारी है। इस दौरान मृतक राजन जसवाल के पिता कुलदीप जसवाल ने पुलिस को मामला दुर्घटना के बजाय साजिशन हत्या बताया था। इस एंगल से जांच करने के लिए पीड़ित कुलदीप जसवाल ने दिनांक 7 अक्तूबर 2022 से लेकर 4 जुलाई 2023 तक तथ्यों सहित स्थानीय व उच्च पुलिस अधिकारियों को 20  पत्र लिखकर व स्वय पुलिस दफ्तरों के चक्कर काटकर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई।
इस केस में कई पुलिस जांच अधिकारियो ने जांच की, लेकिन जांच स्टेट्स पूछने पर जांच को गोपनीय करार देते हुए इसे पीड़ित को बताने से इंकार किया गया ।  सूचना के अधिकार के अन्तर्गत भी 12 जुलाई 2023 से लेकर 18 अगस्त 2023 तक 26 आर टी आई लेटर एडवोकेट के माध्यम से पीआईओ कम एसपी ऊना को दिए गए। इसी जांच मसले को लेकर ज़बाब मांगा गया लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। एक साल से न्याय की गुहार लगा कर थक चुके पीड़ित ने गत माह मामले को मीडिया के सामने सार्वजनिक किया। जिसमे पुलिस की एक साल की जांच पर सवाल खड़े किए गए ।ओर जांच पुलिस से न  करवाकर सीबीआई से  जांच करवाने की सरकार से गुहार लगाई गई। 2 सितंबर को डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री के समक्ष  मामले को उठाया गया। जिहोने सक्रात्मक  कार्यवाही का आश्वाशन दिया। और विगत दिवस सरकार ने  जांच को एसआईटी टीम को सौंप दिया। और अब एक साल से न्याय की गुहार लगा रहे मृतक राजन जसवाल के पिता कुलदीप जसवाल ने सरकार द्वारा गठित पुलिस की  एसआईटी  जांच को  नकार दिया है। उन्होंने कहा है सरकार को  सीबीआई की जांच करवाने का आग्रह किया गया है। न की एसआईटी जांच का। उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता तब तक इस मामले पर पड़े पर्दे को उठाने के लिय वे हर उचित मंच पर जायेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -