Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsघर के बाहर खड़ी बहनों को कार में मारी टक्कर, 3 माह...

घर के बाहर खड़ी बहनों को कार में मारी टक्कर, 3 माह के बच्चे की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कौशांबीः उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के चरवा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित कार की टक्कर से देर रात 3 माह के एक बच्चे की मौत हो गई। मामले की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि देर रात चरवा थाना क्षेत्र के महगाव निवासी आदिल की पत्नी वाजिदा (22) और उसकी बहन नसीमा (18) घर के बाहर खड़ी थीं। वाजिदा की गोद में उसका तीन माह का बेटा भी था।

सिंह के मुताबिक, प्रयागराज की ओर जा रही एक अनियंत्रित कार ने घर के बाहर खड़ी दोनों बहनों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्होंने बताया कि वाहिदा, उसके बेटे और नसीमा को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान वाहिदा के बच्चे की मौत हो गई। सिंह के अनुसार, हादसे के लिए जिम्मेदार कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

कार जिला अस्पताल में तैनात एक महिला डाक्टर की बताई जा रही है। वह कौशांबी से प्रयागराज जा रही थीं। पुलिस ने घायलों को भर्ती करा दिया है। परिजनों ने अस्पताल में डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। कार में बैठी महिला मौके से फरार हो गई।ड्राइवर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ड्राइवर ने लोगों को बताया कि गाड़ी जिला अस्पताल की महिला डाक्टर सुरभि प्रकाश की है। जिन्हें वह कौशांबी से प्रयागराज लेकर जा रहा था। अचानक ब्रेक फेल होने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर घायल महिलाओं को जिला अस्पताल भेजा। परिजनों ने अस्पताल में महिला डाक्टर सुरभि प्रकाश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को लेकर हंगामा किया।

पिता आदिल ने बताया कि डाक्टर की लापरवाही से उसके मासूम बच्चे की मौत हुई है। 2 महिलाएं घायल हैं। वह बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहता, लेकिन पुलिस जबरन उनके बच्चे की लाश को कब्जे में ले रही है। वह पुलिस को तहरीर देकर डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। चरवा एसएचओ आलोक कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायल महिलाओं का इलाज किया जा रहा है। बच्चे की मौत हुई है। पीड़ित परिवार से तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -