Loading...
HomeEntertainmentSidharth Malhotra पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन, बोले...

Sidharth Malhotra पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन, बोले – ‘मैं जो भी हूं आपकी वजह से हूं’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्टर के पिता सुनील मल्होत्रा का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है। 14 फरवरी को एक्टर के पिता ने आखिरी सांस ली है। सुनील काफी समय से पहले व्हील चेयर पर थे। एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने अपना दर्द बयान किया है।

मर्चेंट नेवी में थे सिद्धार्थ के पिता

सिद्धार्थ के पिता मर्चेंट नेवी में कैप्टन हुआ करते थे। दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार भी हो चुका है। कियारा अडवाणी भी सिद्धार्थ के साथ मौजूद हैं। पिता की कई यादें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि – ‘वो बहुत ही ईमानदार, सिद्धांतों वाले और संस्कारी इंसान थे। उन्होंने हमेशा अपने मूल्यों के साथ जीवन जिया। कभी उनसे समझौता नहीं किया। अनुशासन था लेकिन कठोरता नहीं ताकत थी लेकिन अहंकार नहीं जीवन ने कई कठिन परिक्षाएं भी ली फिर भी वो हमेशा पॉजिटिव ही रहे’।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)


मर्चेंट नेवी के कप्तान के तौर पर समुद्रों में नेतृत्व करने से लेकर बीमारी को शांत साहस के साथ सामना करने तक उन्होंने कभी हार नहीं मानी और कभी अपनी गरिमा नहीं खोई। सिद्धार्थ ने पहली बार बताया है कि पिता सुनील को क्या हुआ था वो पैरालाइज कैसे हुए। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि – ‘यहां तक कि जब स्ट्रोक के बाद उन्हें व्हीलचेयर पर रहना पड़ा तब भी उनका हौसला अडिग रहा’।

पापा आपकी ईमानदारी मेरी सबसे बड़ी विरासत है

आगे एक्टर ने लिखा कि – ‘पापा आपकी ईमानदारी ही मेरी सबसे बड़ी विरासत है। आपकी ताकत मुझे हर दिन रास्ता दिखाती है। आपकी पॉजिटिव सोच आज भी इस परिवार को जोड़े हुए है’। एक्टर ने बताया कि उनके पिता ने अपनी आंखें मूंद ली थी। आगे उन्होंने लिखा कि – ‘आप नींद में ही शांति से हमें छोड़कर चले गए लेकिन आपके जाने से जो खालीपन आया है वो कभी नहीं भर पाएगा’। अपने पिता को याद कर एक्टर भावुक हो गए है। उन्होंने लिखा कि – ‘मैं आज जो भी हूं आपकी वजह से हूं मैं हमेशा आपके नाम आपके मूल्यों और आपकी रोशनी को आगे बढ़ाता रहूंगा लव यू पापा’।

बता दें कि सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम पर यह सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्टर की शादी की तस्वीर भी है जिसमें उनके पिता कियारा और सिद्धार्थ के साथ नजर आ रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page