आज समाज को आवश्यकता है ऐसे धर्म रक्षा के केंद्र की इस धर्म कार्य मे बढ़ चढ़ कर भाग ले सनातनी समाज: लक्ष्मी जरियाल
ऊना/सुशील पंडित: गगरेट के गांव अप्पर भंजाल के गोकुल नगर डाक घर सुंकली मे सिद्ध मां बगलामुखी 16 स्तम्भ 51फ़ीट मंदिर निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है इसी कार्य के अंतर गत निर्माण स्थल पर धूना का कार्य सम्पूर्ण हो गया है तथा इस संक्राती के शुभ अवसर पर धुना मे अग्नि चेतन की जाएगी जिसमे एक दिवस का हवन होगा। तथा खिचड़ी का लंगर लगया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए मंदिर निर्माण के संयोजक यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज शिष्य महामंडलेश्वर यति नरसिन्हानंद गिरी महाराज पंच दशनाम जूना अखाडा ने बताया की आज उन्होंने श्री महाकाल अखाड़े के सदस्यों तथा सनातनीयों के साथ एक बिशेष बैठक रखी हुई थी जिसमे समाज मे घटित हो रही अप्रिय घटनाओ पर चर्चा तथा चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हमारे शोध मे हमने देखा है की हिन्दुओं की मृत्यु दर तीव्र गति से बढ़ रही है चाहे वो अचानक दुर्घटना संख्या हो या बीमारी की संख्या हो ,जगह जगह हमारे श्मशान दहक रहे हैं।
जिसमें हमने पाया कि परिवारों के बारिस तक ख़त्म हो रहे है। हमारा शोध कहता है की देबिये शक्तियां कहीं न कहीं हमसे रुष्ठ हुई हैं अब हमें मां जगदम्बा और भगवान महादेव की शरण में जाना पड़ेगा। इसी उद्देश्य से मंदिर निर्माण स्थल पर ही इस माग मास के गुप्त नवरात्रों में 9 दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ किया जा रहा है जिसका उदेश्य सनातन धर्म की रक्षा सनातन धर्म के शत्रुओं का समूल बिनाश सनातनियों के बंश बृद्धि तथा आपसी भाईचारे तथा मां जगदम्बा और भगवान महादेव शिव की अखंड भक्ति होगा। यह यज्ञ 19 जनवरी 2026 से आरम्भ होकर 28 जनवरी 2026 तक चलेगा। जिसमें सुबह और शाम दो समय हवन होगा तथा धर्म चर्चा होगी।
बहीं भाजपा नेत्री लक्ष्मी जरियाल ने कहा कि यह सनातन धर्म रक्षा का प्रथम स्थान बन रहा है आज समाज को ऐसे स्थानों की आवश्यकता है। यहां धर्म के साथ धर्म रक्षा का भी ज्ञान समाज को मिले। उन्होंने समाज से इस धर्म कार्य मे वढ़ चढ़ कर सहयोग करने की प्राथना की है। इस अवसर पर उनके साथ सतवीर ठाकुर , सुरेश सोनी, गौरव भारद्वाज, नरेश कुमार, सतबीर सिंह, सुनील कुमार, विनोद राणा, स्वर्ण कुमार , विकास राणा, सौरभ धीमान, महिंद्र सिंह, आदि उपस्थित रहे।