ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा करवाए जा रहे संगठन चुनाव के चलते भाजपा जिला अध्यक्ष का चुनाव भी आज संपन्न हो गया। भाजपा नेता त्रिलोक जमवाल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मौजूदा विधायक सतपाल सत्ती वह पूर्व विधायकों का अन्य पार्टी पदाधिकारी की मौजूदगी में श्याम मिन्हास को बीजेपी जिला का अध्यक्ष चुना गया है।
जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा होने के बाद श्याम मिन्हास का फूल माला डालकर सम्मान किया गया।पत्रकारों से रूबरू होते हुए भाजपा विधायक त्रिलोक जामवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा हिमाचल प्रदेश में संगठन के चुनाव करवाए जा रहे हैं। उसी कड़ी में आज ऊना जिला में जिला अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ है जिला अध्यक्ष के चुनाव के लिए एक ही नॉमिनेशन आया था जिस पर सभी ने विचार विमर्श करते हुए पार्टी के ही वर्कर श्याम मिन्हास को भारतीय जनता पार्टी जिला ऊना का जिला अध्यक्ष चुना है। त्रिलोक जमवाल ने कहा है बाकी बचे मंडल अध्यक्षों के भी जल्द ही चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे।
वहीं नवनियुक्त बीजेपी जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास ने इस बडी जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है उन्होंने कहा कि वह पिछले 25 सालों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं और पार्टी को और मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे ।
