ऊना/ सुशील पंडित : बंगाणा उप मंडल की ग्राम पंचायत लठियानी के शिव मंदिर चेहरु में सोमवार को कलश यात्रा निकालकर श्रीमद् देवी भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया ।इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं द्वारा लठियानी बाजार से होते हुए शिव मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। कथावाचक आचार्य श्री गोपाल स्वरूप शास्त्री के मुखारविंद द्वारा 10 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल तक श्रीमद् देवी भागवत कथा का ज्ञान यज्ञ बांटा जाएगा तथा 18 अप्रैल को पूर्णाहुति व भंडारे का आयोजन कर श्रीमद् देवी भागवत कथा का समापन किया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्र के सभी सादर आमंत्रित हैं शिव मंदिर के पुजारी एवं इस कथा के संयोजक अमर चंद शर्मा ने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया है कि अधिक से अधिक अपनी उपस्थिति दर्ज कर इस अमृत वर्षा का रसपान करें ।इस मौके पर बालकिशन शास्त्री, संदीप शर्मा संदीप शर्मा अनिल कुमार विजय कुमार ध्यान चंद शर्मा के अलावा भारी संख्या में लोगों ने इस कलश यात्रा में भाग लिया।

लठियानी के शिव मंदिर चेहरु में श्रीमद् देवी भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -