पंजाबी गायक अमित धर्मकोटी देंगे प्रस्तुति
12 बजे निकलेगी बाल कृष्ण की झांकी
ऊना/सुशील पंडित: जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल धौमेश्वर मन्दिर (ध्युंसर महादेव) तलमेहड़ा में कल यानी 6 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी वडी धूमधाम से मनाई जाएगी। धौमेश्वर मन्दिर ट्रस्ट के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने बताया कि 6 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी जिसमें पंजाव की बुलंद आवाज अमित धर्मकोटी मुख्य गायक होंगे। उन्होंने कहा कि धौमेश्वर मन्दिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है और मन्दिर कमेटी द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तैयारियां पूर्ण कर ली है। प्रवीण शर्मा ने कहा कि 6 सितंबर को शाम 6 बजे मन्दिर परिसर में बड़ा झूला लगाया जाएगा और रात 8 बजे ज्योति प्रज्जलित करके जागरण का आगाज़ होगा ओर रात 12 बजे बाल कृष्ण भगवान की झांकी निकाली जाएगी। भगवान श्री बालकृष्ण को छप्पन प्रकार के भोग भगवान को अर्पित होंगे। मथुरा के पेड़ों से भगवान को भोग लगाया जाएगा। उसके बाद एक बजे आरती के साथ जागरण को विराम होगा।
प्रवीण शर्मा ने कहा कि 6 सितंबर को मन्दिर परिसर में व्रत करने वालों के लिए फलाहार की व्यवस्था होगी और अन्य श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था रहेगी।