मोगा: जिले के गांव दोधर गर्बी में रंजिश के चलते गोली चलने की खबर है । इस घटना में गांव के निवासी इंद्रपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तुरंत मोगा के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया।
डॉक्टरों ने बताया कि युवक को गोली लगी थी और उसकी स्थिति काफी गंभीर थी। इसलिए उसे रैफर किया गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, घटना किसी पुरानी रंजिश का नतीजा मानी जा रही है। लेकिन पुलिस द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है। जल्द ही पूरी घटना का खुलासा होने की संभावना है।