HomeBreaking Newsसरेआम बाजार में दुकानदार को बदमाशों ने मारी गो+ली, देखें CCTV

सरेआम बाजार में दुकानदार को बदमाशों ने मारी गो+ली, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जौनपुरः सरपतहां थाना के पट्टीनरेंद्रपुर बाजार में गोली चलने का मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार बदमाश दुकानदार को गोली मारकर के बाद बदमाश फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। दुकानदार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां से बेहतर उपचार के लिए दुकानदार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार उधार का पैसा मांगने के बाद बदमाशों ने फायर झोक दिया। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। 

जौनपुर के पट्टीनरेंद्रपुर बाजार में लाल बहादुर सोनी हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। वीरवार देर शाम लाल बहादुर अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक पर सवार बदमाश पहुंच गए। गाड़ी से उतर कर बदमाशों ने पूछा कि पाइप का उधार पैसा कब दोगे। जब तक लाल बहादुर बाहर निकलकर कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने लाल बहादुर पर तमंचे से फायर कर दिया।

गोली लाल बहादुर के पेट पर लग गई। गोली लगते ही लाल बहादुर जमीन पर गिर गए। गोली की आवाज सुनकर आस पास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। इतने में बाइक सवार बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। आनन-फानन में लाल बहादुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद लालबहादुर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक सरपतहां दीपेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल खुटहन थाना क्षेत्र में है। बहरहाल जांच-पड़ताल के साथ ही बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -