मनोरंजन: बिग बॉस 19 में शहबाज बदेशा फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। अपनी दमदार कॉमेडी के साथ वह दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। शहबाज सभी के साथ मस्ती करते हुए दिखते हैं परंतु अभी हाल में उन्होंने एक ऐसा खुलासा कर दिया है जिसकी शायद फैंस को उम्मीद भी नहीं थी।
अपने स्ट्रगल के बारे में बोले शहबाज
शहबाज ने घर में अपने दोस्तों के साथ अपनी स्ट्रगल लाइफ के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वो अपनी जिंदगी में फेल जैसा महसूस करते हैं। उन्हें अपनी बहन शहनाज गिल की कमाई खाने में कोई तकलीफ नहीं है। शहबाज के इंस्टाग्राम पर एख वीडियो शेयर हुई है। इस वीडियो में वो जीशान कादरी से कहते हुए दिख रहे हैं कि – ‘असली जिंदगी घर के बाहर है जिसमें मैं फेल हूं। मैं कुछ भी नहीं कर पाया। लोग मुझे हमेशा कहते हैं कि मैं बहन की कमाई पर पलता हूं। हां मैं पलता हूं सीधी सी बात है मेरी बहन मुझे पैसे देती है वो मेरा खून है मैं उसका खाता हूं उसके अलावा और किसका खाऊं मेरा कोई नहीं है। उसके कई फैंस बोलते हैं कि शहबाज बहन का खाता है मेरी बहन देती है मैं बेझिझक खाता हूं’।
View this post on Instagram
बहन के कहने पर मार दूंगा छलांग
आगे शहबाज ने कहा कि – ‘मैं ऐसा हूं अगर मेरी बहन कह दे कि जाकर कहीं से छलांग मार दे, हंसी मजाक में भी मां की कसम खाकर बोलता हूं उसी पल छलांग मार दूंगा”। शहबाज की बातें सुनकर जीशान ने भी कहा कि वो घर में बहुत झूठी कसम खाते हैं लेकिन बहन शहनाज की नहीं खाते हैं क्योंकि उन्हें बहन से प्यार है। अपनी भाई की बातें सुनकर शहनाज भी काफी इमोशनल हो गई।
मैं तु्म्हारे लिए सब कुछ करती रहूंगी
वीडियो पर कमेंट करते हुए शहनाज ने लिखा कि – ‘तुम हमेशा मुझे हर बुराई से बचाते हो और हमेशा मेरे लिए बहुत पोजेसिव रहते हो। दुनिया को पता भी नहीं कि तुम मेरे लिए क्या-क्या करते हो लेकिन मैं जिंदगी भर तुम्हारे लिए सब कुछ करती रहूंगी’।
शहनाज के इस कमेंट से साफ पता चलता है कि वह अपनी भाई से कितना प्यार करती हैं।
