ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ कांग्रेस सेवादल के वरिष्ठ नेता दौलत राम ने कहा कि जिले में कांग्रेस सेवादल एकजुट है। कुछ लोग राजनीतिक लाभ लेने के लिए भ्रामक प्रचार पर उतर आए हैं। उन्होंने कुटलैहड़ क्षेत्र से किसी सेवादल पदाधिकारी के इस्तीफे की अफवाह करार दिया है।
रविवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मीडिया में जिस व्यक्ति को कांग्रेस सेवादल पदाधिकारी बताया गया है वह कभी संगठन में शामिल नहीं था। ऐसे किसी व्यक्ति को सेवादल के न किसी प्रशिक्षण शिविर में देखा गया और न ही उसका कोई रिकॉर्ड संगठन के पास है। स्वयंभू नेता किसी व्यक्ति विशेष के लिए कार्य कर रहा था।
उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इस तरह की भ्रामक प्रचार बंद नहीं किया गया तो संगठन को किसी उचित कार्रवाई के लिए मजबूत होना पड़ेगा। सेवादल में जो समर्पित सिपाही हैं वे एकजुट हैं और कांग्रेस पार्टी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।
