Punjab Govt AD
HomeEntertainment'Big Boss 19' Fame Tanya Mittal के भाई पर लगे गंभीर आरोप,...

‘Big Boss 19’ Fame Tanya Mittal के भाई पर लगे गंभीर आरोप, थाने पहुंचा Content Creator

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: बिग बॉस के घर में ड्रामा नॉनस्टॉप चल रहा है। वहीं दूसरी ओर घर के बाहर भी ड्रामेबाजी कम नहीं हो रही। बिग बॉस के घर में मौजूद तान्या मित्तल के घर से एक नई खबर सामने आई है। तान्य के भाई अमितेश मित्तल पर एक कंटेंट क्रिएटर ने गाली गलौज और धमकाने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में दे दी है।

ग्वालियर के माधवगंज इलाके में रहने वाले कंटेंट क्रिएटर विश्वम पंजवानी ने तान्या मित्तल से जुड़ी एक फनी रील बनाई थी। इसी रील को लेकर विवाद खड़ा हो गया। विश्वम पंजवानी ने तान्या मित्तल के भाई अमितेश मित्तल पर यह आरोप लगाया है कि अमितेश मित्तल ने उनके साथ गाली गलौज की है। उनके भाई ने कंटेंट क्रिएटर को घर में आकर धमकाया भी है।

कंटेंट क्रिएटर का कहना है कि यदि उनके साथ कुछ भी हुआ तो इसकी जिम्मेदारी अमितेश मित्तल और तान्या मित्तल की होगी। इसकी शिकायत उन्होंने एक लिखित आवेदन देकर माधवगंज थाने में की है।

तान्या मित्तल के भाई ने बनाई मामले से दूरी

इस बारे में जब तान्या मित्तल के भाई अमितेश मित्तल के साथ बात की गई तो उन्होंने कैमरे के सामने आने से मना कर दिया। उन्होंने फोन कॉल पर की बात में बताया कि यह सब पीआर स्टंट है। फेम के लिए वह यह सब कर रहा है। अमितेश ने यह बात कबूल की है कि वह उसके घर गए थे और उससे बातचीत भी की थी परंतु ऐसा कुछ भी नहीं है। साथ ही अमितेश ने यह भी बताया कि पुलिस कंप्लेंट के बारे में उन्हें जानकारी भी दी है।

इस मामले में सीएसपी किरण अहिरवार का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि लड़के ने माधवगंज थाने में आवेदन किया है। उनका कहना है कि बिग बॉस फेम तान्या मित्तल के भाई ने उन्हें डाराया धमकाया है। आवेदन को जांच में लाया गया। तथ्य सामने आने पर ही आगे की कार्रवाई होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -