Punjab Govt
HomePunjabJalandhar News: Shourya Green फ्लैट के सुपरवाइजर पर लगे गंभीर आरोप, देखें...

Jalandhar News: Shourya Green फ्लैट के सुपरवाइजर पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: सूर्या एंक्लेव के पास स्थित Shourya Green फ्लैट के जमकर हंगामा हुआ। जहां फ्लैट में काम करने वाली लड़की ने फ्लैट के सुपरवाइजर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जानकारी देते हुए महिला चांदनी ने बताया कि वह फ्लैट में सफाई का काम करती है। महिला ने कहा कि सफाई में थोड़ी सी कमी रह गई थी। इस दौरान साहिल नामक सुपरवाइजर ने इस बात को लेकर उसके साथ गलत व्यवहार करना शुरू कर दिया।

महिला का कहना है कि उसने सर करके सुपरवाइजर से बात की लेकिन वह उसे थप्पड़ मारने की धमकी देने लग गया और उसे फ्लैट से बाहर निकालने के लिए कहने लगा। महिला का कहना है कि वह पहली बार नहीं बल्कि कई बार उसके काम को लेकर विवाद कर चुका है। महिला ने सुपरवाइजर के खिलाफ शिकायत देने की मांग की है। उसका कहना है कि वह मेहनत करके पैसे कमाती है, ऐसे में सुपरवाइजर द्वारा गलत व्यवहार करने से उसे काफी ठेस पहुंची है।

इस बात को लेकर महिला ने बिरादरी के अन्य लोगों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे सूर्या नामक व्यक्ति ने बताया कि महिला के साथ गलत शब्दावली को लेकर उसे फोन आया था। सूर्या मैं कहां की जब वह फ्लैट में पहुंचा तो सुपरवाइजर मौके से फरार हो गया। व्यक्ति ने कहा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है मौके पर पुलिस मुलाजिम पहुंचे तो सुपरवाइजर पिछले रास्ते से कहीं चला गया। व्यक्ति ने सुपरवाइजर के खिलाफ पुलिस को शिकायत देने की बात कही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -