ऊना/ सुशील पंडित : हिमोत्कर्ष परिषद ने अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत वर्ष 2024-25 के लिए जिला ऊना की 55 पात्र महिलाओं का चयन किया हैं। चयनित महिलाओं को एक वर्ष के लिए हर माह 750 रुपए प्रत्येक की दर से राशन वितरण किया जाएगा। यह जानकारी हिमोत्कर्ष अमोदिनी सेवा प्रकल्प प्रभारी एवं परिषद के जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 से शुरु इस प्रकल्प के तहत पिछले 11 वर्षो में दानवीर लोगों के सहयोग से 620 पात्र विधवा महिलाओं को 45 लाख रुपए का राशन वितरित किया जा चुका है। पिछले वित्तिय वर्ष में भी 55 महिलाओं को यह सुविधा प्रदान की गई थी।
उन्होंने बताया कि नए सत्र 2024-25 के लिए 55 महिलाओं को चुना गया हैं। इन महिलाओं को अप्रैल 2024 से लेकर मार्च 2025 तक एक वर्ष के लिए राशन वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकल्प में परिषद के सदस्यों के साथ-साथ जिला के दानवीर लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि चयनित महिलाओं को हर तीन माह बाद आयोजित कार्यक्रम में राशन सामग्री प्रदान की जाती है। 26 मई को होगा राशन वितरण समारोह हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत वर्ष 2024-25 के लिए चयनित जिला ऊना की 55 पात्र महिलाओं को 26 मई,2024 रविवार को सुबह 10 बजे होटल सुविधा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में तीन माह का राशन प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज सभी को अपना आर्शीवाद देंगे।
इन महिलाओं का हुआ चयन बडूही से नीलम कुमारी, बीटन से रजनी देवी, नारी से पूजा देवी, पंडोगा से वीना देवी, रक्कड़ कालोनी से मोनिका शर्मा, संतोषगढ़ से अंजू बाला, जनकौर से शंकुतला देवी, ईसपुर से आरती देवी, अपर अरनियाला से नीलम देवी, बहडाला से मोनिका देवी, बहडाला से रमा देवी, भद्रकाली से रीटा देवी, चताड़ा से शोभा रानी, पूबोवाल से सीमा देवी, पूबोवाल से पूजा रानी, धर्मपुर से तृप्ता देवी, लोअर बसाल से पूनम देवी, सनोली से मोनिका रानी, अपर अरनियाला से रोशनी देवी, कुठार कलां से किरण बाला, बहडाला से सुमन, अपर अरनियाला से प्रमिला देवी, कोटला कलां से सीमा देवी, सैंसोवाल से प्रीती कुमारी, बल्ह से राकेश कुमारी, बसाल से संदेश कुमारी, आबादा बराना से कांता देवी, बसदेहडा से सोनिया, बढेड़ा से मीना कुमारी, कुठार खुर्द से प्रवीण कुमारी, भलोला से निशु रानी, ईसपुर से मीना कुमारी, नारी से रमा कुमारी, बसाल से सीमा रानी, रायपुर सहोड़ा से सुनीता देवी, पंडोगा से शीतल देवी, कर्मपुर से तेजो, बहडाला से पूनम देवी, बदौण से बबिता, रायपुर उपरला से रुचि शर्मा, चौकीमन्यार से सोनिया देवी, नंगल खुर्द से परमजीत कौर, झलेड़ा से नीलम रानी, देहलां से आशा रानी, लोअर बसाल से संजीव कुमारी, वार्ड नंबर चार ऊना से हरजीत कौर, बडूहा से नीलम देवी, लोअर बसाल से रीना रानी, वार्ड नंबर 10 ऊना से शंकुतला देवी, थानाखास से समतोली, खुरवाईं से नीलम देवी, खुरवाईं से विद्या देवी, वार्ड नंबर 11 ऊना से आशा देवी व गगरेट से नीतू देवी शामिल हैं।
